मार्च माह में दिल्ली दुनिया का दूसरा व्यस्ततम एयरपोर्ट रहा

मार्च माह में दिल्ली दुनिया का दूसरा व्यस्ततम एयरपोर्ट रहा

नई दिल्ली। वैश्विक यात्रा से जुड़े आंकड़े जुटाने वाली संस्था आॅफिशियल एयरलाइन गाइड (ओएजी) के मुताबिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के मामले में दिल्ली एयरपोर्ट मार्च में दुनिया का दूसरा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा था। अटलांटा पहले स्थान पर कायम है, दुबई इस महीने (मार्च) में दिल्ली से पिछड़ गया है, जो फरवरी में तीसरे स्थान पर था।

भारत ने वैक्सीनेशन करा चुके अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को देश में प्रवेश करने की अनुमति दी है। इस कदम से पर्यटन बढ़ा है। - विदेह कुमार, सीईओ, दिल्ली एयरपोर्ट

  मार्च में कहां से कितने यात्री
एयरपोर्ट                            यात्री
अटलांटा (अमेरिका)   44.2 लाख
दिल्ली                             36.1 लाख
दुबई                                35.5 लाख