दिग्विजय सिंह ने राम को बताया आस्था का केंद्र

दिग्विजय सिंह ने राम को बताया आस्था का केंद्र

भोपाल। पांच अगस्त को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर जहां भाजपा देश भर में राममय माहौल बनाने की कोशिश में है, वहीं कांग्रेस ने भी राम भक्ति को दिखाना तेज कर दिया है। एमपी कांग्रेस ने प्रदेश के 27 विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले अपने हिंदुत्व कार्ड को चलना शुरू कर दिया है। एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का स्वागत करने के बाद आज दिग्विजय सिंह भी सामने आ गए। उन्होंने भगवान राम को आस्था का केंद्र बताया है। इधर,भाजपा ने उन्हें ट्रोल किया है।

हमारी आस्था के केंद्र भगवान राम ही हैं! और आज समूचा देश भी राम भरोसे ही चल रहा है। इसीलिए हम सबकी आकांक्षा है कि जल्द से जल्द एक भव्य मंदिर अयोध्या राम जन्म भूमि पर बने और राम लला वहां विराजें। स्व. राजीव गांधी जी भी यही चाहते थे।

भगवान श्रीराम का मंदिर बनने के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद कांग्रेस नेताओं को अपने कलेजे पर पत्थर रखना पड़ रहा है। वे जो राम के अस्तित्व को नकारते रहे, रामसेतु को झुठलाते रहे,मंदिर के नाम पर तंज करते रहे,अब वे चुनावी चकल्लस में मंदिर निर्माण का समर्थन ठीक ठीक शब्दों से भी नहीं कर पा रहे!

स्वर्गीय राजीव गांधी तो बहुत कुछ चाहते थे। मगर वह नहीं हो सकता। कांग्रेस पार्टी के कपिल सिब्बल सालों तक राम मंदिर में विपक्ष बनकर 30 सालों तक केस लड़ते रहे और आप सब यही चाहते थे। बोलने के पहले सोचना चाहिए।