जी साथियान ने विश्व में छठे नंबर के खिलाड़ी जोर्गिक को 3 to 1 से हराया

जी साथियान ने विश्व में छठे नंबर के खिलाड़ी जोर्गिक को 3 to 1 से हराया

नई दिल्ली। भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी जी साथियान ने क्रोएशिया के जाग्रेब में चल रही डब्ल्यूटीटी कंटेंडर प्रतियोगिता में विश्व में छठे नंबर के खिलाड़ी जोर्गिक डार्को को 3- 1 से हराकर के पुरुष एकल के अगले दौर में प्रवेश किया। साथियान ने बेहतरीन खेल दिखाया और दूसरी वरीयता प्राप्त स्लावेनियाई खिलाड़ी को 6-11, 12-10, 11-9, 12-10 से पराजित किया। साथियान ने बाद में ट्वीट किया कि मैंने आज विश्व में छठे नंबर के खिलाड़ी और मौजूदा यूरोपीय कप चैंपियन जोर्गिक डार्को (स्लोवेनिया) को 3-1 से हराकर डब्ल्यूटीटी कंटेंडर जाग्रेब 2022 में पुरुष एकल के राउंड 32 में बड़ी जीत दर्ज की। साथियान की दुनिया में शीर्ष 10 में शामिल खिलाड़ी पर यह दूसरी जीत है। इससे पहले साथियान ने 2019 में एशियाई चैंपियनशिप के दौरान जापान के पूर्व विश्व नंबर पांच खिलाड़ी तोमाकाजू हरिमोतो को हराया था। साथियान 28 जुलाई से शुरू होने वाले बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय टेबल टेनिस टीम का हिस्सा हैं।