कर्मचारियों का आउटपुट बढ़ाने निगम देगा घड़ी यह बताएगी दिनभर क्या किया कहां रहे

कर्मचारियों का आउटपुट बढ़ाने निगम देगा घड़ी यह बताएगी दिनभर क्या किया कहां रहे

इंदौर। नगर निगम कर्मचारियों का वर्क आउटपुट बढ़ाने के लिए नए महापौर नई तकनीक पर काम कर रहे हैं। इसके तहत निगम कर्मियों का दिनभर का काम-काज अब उनकी हाथ घड़ी में दर्ज होगा। कंट्रोल रूम से जुड़ी घड़ी में कर्मचारी के दिनभर की गतिविधियां दर्ज होंगी। यह घड़ी निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को दी जाएगी। इंदौर निगम के पांच कार्यालयों में लगभग 12,000 कर्मचारी हैं। इनमें से तमाम कर्मचारी सुबह थंब मशीन से हाजिरी लगाकर चले जाते हैं और शाम को लौटकर फिर हाजिरी लगा देते हैं। इससे समस्याएं लंबित रहती हैं। इससे निजात पाने के लिए यह घड़ी दी जा रही है। दिल्ली की एक कंपनी 15 हजार रुपए में यह घड़ी तैयार कर रही है। घड़ी प्रायोगिक तौर पर 100 कर्मचारियों को दी जाएगी। अच्छे नतीजे आने पर अन्य कर्मचारियों को भी यह दी जाएगी।

यह होगा घड़ी में

???? कैमरा ???? जीपीएस ???? टाइमर ????थंब मशीन ???? वॉइस रिकॉर्डिंग सिस्टम

सुबह मिलेगी, शाम को वापस यह घड़ी कर्मचारियों को सुबह 10:30 बजे दी जाएगी। शाम 5 बजे इसे वापस विभाग प्रमुख को लौटाना होगा। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी इसे घर ले जा सकेंगे, क्योंकि वे देर रात तक सफाई करते हैं।

कुछ माह पहले बेंगलुरू के एक कारखाने में इस तरह की घड़ी देखी थी। नई परिषद बनने के बाद घड़ी की खरीदी के लिए टेंडर बुलाएंगे। प्राथमिक तौर पर 100 कर्मचारियों के लिए घड़ियां बुलाई जाएंगी। - पुष्यमित्र भार्गव, महापौर, इंदौर