हम ताकतवर होंगे तो चीन, अमेरिका और रूस भी हमें डरा नहीं पाएंगे

हम ताकतवर होंगे तो चीन, अमेरिका और रूस भी हमें डरा नहीं पाएंगे

मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने मुंबई के एक कार्यक्रम में कहा कि भारत विकसित होगा तो दुनिया का विकास होगा। दुनिया के देश लड़ेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि भारत अगर अमेरिका या चीन जैसा बनने की दौड़ में शामिल होगा तो उसका विकास नहीं हो पाएगा। संघ प्रमुख ने कहा कि हमारा विकास हमारी परंपरा और संस्कृति, लोगों की स्थिति और उनकी आकांक्षाओं के साथसाथ् ा दुनिया के प्रति लोगों को विचारों के आधार पर होगा। मोहन भागवत ने कहा कि एक के विकास से दूसरे का अवकाश नहीं होगा। व्यापार और कृषि दोनों साथ चलेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार के स्लोगन को दोहराते हुए कहा कि सबका साथ, सबका विकास का नारा ऐसे ही नहीं दिया गया है। नारा देने वाला भी स्वयं सेवक है। यह विचार उनके मूल मस्तिष्क में भी होगा।

डंडा चलाने वालों के डंडे भी हो जाएंगे बंद

भागवत ने कहा, हम विकसित होंगे तो दुनिया का भी विकास होगा। हम बलशाली बनेंगे तो चीन, अमेरिका, रूस डंडा नहीं चलाएंगे। हमारे कारण डंडा चलाने वालों के डंडे भी बंद हो जाएंगे। लेकिन यह सब करना है तो हमे सक्रिय होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा, मनुष्य को सुविधा संपन्न और सुखासीन बनाने वाला धर्म अगर प्रकृति को नुकसान पहुंचाता है तो वो धर्म नहीं है। अगर भारत अमेरिका- चीन को देखते हुए इसका अनुकरण करता है तो इससे भारत का विकास नहीं होगा।