भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 16-0 से हराया

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 16-0 से हराया

जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में चल रहे हॉकी हीरो एशिया कप के पूल-ए के मुकाबले में भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 की करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारत ने पूल-ए में पाकिस्तान से ऊपर पहुंचकर जापान के साथ अंतिम-चार में प्रवेश कर लिया है। पहले मुकाबले में ड्रॉ और दूसरे मुकाबले में हार के बाद भारत को अंतिम- चार में पहुंचने के लिए इंडोनेशिया को कम से कम 16 गोल के अंतर से हराने की आवश्यकता थी और दिप्सन टिर्की ने चौथे क्वार्टर के 14वें मिनट में 16वां गोल कर भारत के अंतिम-चार में प्रवेश पर मुहर लगायी। इस मैच में भारत ने 36 बार गोल पर निशाना साधा , जबकि इंडोनेशियाई टीम सिर्फ एक बार ही भारत के गोल तक पहुंच पाई। भारत के लिए टिर्की और पवन राजभर ने 5-5 गोल किए, जबकि कार्ती सेल्वम, अभरन सुदेव और एसवी सुनील ने 2-2 गोल किए। इंडोनेशिया का कोई भी खिलाड़Þी गोल नहीं कर पाया।