काशी की बेटी रचना ने तैयार किया वुमेन सेफ्टी हैंड ग्रेनेड

काशी की बेटी रचना ने तैयार किया वुमेन सेफ्टी हैंड ग्रेनेड

वाराणसी। पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। पीएम के आत्मनिर्भर भारत अभियान से प्रेरित होकर काशी की बेटी ने खास तरह का विमेन सेफ्टी डिवाइस तैयार किया है। महज 650 रुपए में काशी की बेटी रचना राजेन्द्र ने ‘वुमेन सेफ्टी हैंड ग्रेनेड’ बनाया है। मुश्किल समय में महिलाएं इस ‘वुमेन सेफ्टी हैंड ग्रेनेड’ की मदद से फायर कर सकती हैं। इसके साथ ही हैंड ग्रेनेड को महज जमीन पर फेंक देने से महिला के घरवालों सहित पुलिस को ये डिवाइस फोन के साथ ही लोकेशन की भी जानकारी देगा। डिस्टेंस सेंसर टेक्नोलॉजी पर आधारित है यह डिवाइस मीडिया से बातचीत में रचना राजेन्द्र ने बताया कि यह डिवाइस वायरलेस डिस्टेंस सेंसर टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इस डिवाइस में सिम कार्ड लगाया जाता है, जो मुश्किल समय मे एक साथ पांच लोगों को बिना फोन के कॉल करता है। 4 महीने की मेहनत और 650 रुपए खर्च कर युवा वैज्ञानिक श्याम चौरसिया के सहयोग से इसे तैयार किया गया है, जो महिलाओं की सुरक्षा में काफी कारगर है। फायरिंग करने से किसी को नुकसान भी नहीं होगा रचना राजेन्द्र ने बताया कि ‘वुमेन सेफ्टी हैंड ग्रेनेड’ से फायरिंग करने पर सिर्फ तेज आवाज होती है। इससे आस-पास के लोगों का ध्यान आकर्षित हो जाता है और महिलाएं मुश्किल समय में मनचलों से खुद को बचा सकती हैं।