नामांकन की आखिरी तारीख आज, भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी दाखिल करेंगे पर्चा

नामांकन की आखिरी तारीख आज, भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी दाखिल करेंगे पर्चा

इंदौर। सोमवार को नामांकन भरने की आखिरी तारीख है। दोनों ही दल अपनी अपनी ताकत दिखाएंगे। सुबह से दोपहर तक रैली, नामांकन, सभा और रजनीतिक गतिविधियां चलती रहेंगी। सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक कांग्रेस और भाजपा को जिला प्रशासन ने यहां रैली और सभा की अनुमति दी है। दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशी आज अपने कार्यकर्ताओं के साथ शक्ति प्रदर्शन करेंगे। प्रशासन ने पहले कांग्रेस को यहां अनुमति दी है। यहां कांग्रेसियों का जमावड़ा होगा। सुबह नामांकन रैली कलेक्टर कार्यालय जाएगी। हरसिद्धि पर सभा को पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ तथा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला संबोधित करेंगे। इसके तुरंत बाद ही एक भाजपा की सभा होना है। भाजपा की राजवाड़ा चौक सीएम की सभा होगी। उसके बाद नामांकन रैली कलेक्टर कार्यालय जाएगी।

राजवाड़ा और कलेक्टोरेट जाने से बचें

सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक नामांकन रैली और सभा के कारण राजवाड़ा से लेकर हरसिद्धि और कलेक्टर कार्यालय का रास्ता जाम ही रहेगा। रास्ता क्लीयर 2 से 3 बजे तक होगा। ऐसे में इस ओर लोग जाने से बचें, क्योंकि वहां ट्रैफिक जाम रहेगा और ट्रैफिक डायवर्शन किया गया है।