20 मिनट तक अंधेरे में डूबा न्यूयॉर्क

20 मिनट तक अंधेरे में डूबा न्यूयॉर्क

वाशिंगटन। अमेरिका का न्यूयॉर्क शहर गुरुवार की रात अंधेरे में डूब गया। न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन स्थित कोन एडिसन पावर प्लांट में गड़बड़ी के चलते शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अचानक हुई इस गड़बड़ी से काफी संख्या में लोग जगह-जगह लिμट में फंस गए और शहर में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। करीब 20 मिनट तक अमेरिका की वित्तीय राजधानी न्यूयॉर्क में लोग लिμट्स में फंसे रहे और कई जगह लोगों को रेस्क्यू किया गया। पावर प्लांट से काला धुआं भी उठता हुआ देखा गया। इसके चलते शहर की सड़कों और गलियों की भी लाइटें बंद हो गर्इं। लोगों का कहना है कि पॉवर प्लांट में धमाका हुआ था। कोन एडिसन पॉवर कंपनी के बयान में कहा गया कि शॉर्ट सर्किट के चलते पावर प्लांट में धमाका हुआ। ग्राहकों को इससे परेशानी हुई है। हमारा स्टाफ इसकी जांच कर रहा है और जरूरी मरम्मत भी की जा रही है। जांच में पता चला है कि एक हाईटेंशन ट्रांसमिशन लाइन में खराबी आई, जिसकी वजह से धमाका हुआ। घटना गुरुवार देर रात करीब 11.55 बजे की है। न्यूयॉर्क के डाउनटाउन ब्रुकलिन, बेड स्टू, लोअर मैनहट्टन, अपर ईस्ट साइड और लॉन्ग आइलैंड सिटी आदि इलाके अंधेरे में डूबे रहे। न्यूयॉर्क के ग्रांड सेंट्रल स्टेशन में कई लोग लिμट में फंस गए। फायर सर्विस और न्यूयॉर्क पुलिस जगह-जगह लोगों को बचाने में जुटे रहे।