सोनिया ने हरियाणा की महिलाओं से कहा - राहुल की शादी के लिए आप लोग लड़की ढूंढें

सोनिया ने हरियाणा की महिलाओं से कहा - राहुल की शादी के लिए आप लोग लड़की ढूंढें

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से हरियाणा की महिला किसानों ने बातचीत में कहा कि राहुल की शादी करिए। इस पर सोनिया ने उनसे कहा कि आप उसके लिए लड़की ढूंढ़िए। विवाह की इस चर्चा के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ऐसा होगा। राहुल गांधी ने हाल में हरियाणा यात्रा के दौरान महिला किसानों को भोज देने का वादा किया था और इसी वादे को पूरा करते हुए सोनिया गांधी ने सोनीपत की महिलाओं को आवास पर भोजन के लिए आमंत्रित किया था। भोजन पर आमंत्रित महिलाओं ने सोनिया गांधी से मुलाकात के दौरान राहुल के विवाह की चर्चा की।