कमलनाथ ने जमीनों के अवैधानिक खेल पर अंकुश लगाया तो गिरा दी सरकार

कमलनाथ ने जमीनों के अवैधानिक खेल पर अंकुश लगाया तो गिरा दी सरकार

ग्वालियर। खुद का जनसेवक बताने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया हकीकत में राजनैतिक व्यवसायी हैं, उन्होंने जब भी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात की, तो कभी भी ग्वालियर के विकास की बात नहीं की, बल्कि उन्हें ब्लैकमेल करते हुए अवैधानिक रूप से शासकीय जमीनों को अपने नाम करवाने का काम किया, जिसमें कुछ नौकरशाहों ने भी उनकी मदद की। कमलनाथ को जब सिंधिया की हकीकत के बारे में पता लगा, तो उन्होंने जमीनों के इस अवैधानिक खेल पर अंकुश लगा दिया। जिस पर उन्होंने कांग्रेस की निर्वाचित सरकार को भाजपा के सहयोग से गिराकर प्रदेश में राजनैतिक और लोकतांत्रिक मूल्यों पर गहरा आघात किया। यह गंभीर आरोप प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुरारीलाल दुबे और मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने गुरुवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान लगाए। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने सिंधिया की बदौलत मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तत्काल बाद अपने पहले ही राजनैतिक निर्णय के रूप में सिंधिया के विरूद्ध ईओडब्ल्यू, भोपाल में दर्ज प्रकरणों को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के आदेश जारी क्यों जारी किए। कांगे्रस नेताओं ने बताया कि आरटीआई के तहत मिले दस्तावेजों से ज्ञात हुआ है कि सिंधिया व उनके परिजनों द्वारा संचालित कुल 21 विभिन्न ट्रस्टों में से सिर्फ चार ट्रस्ट ही पंजीकृत हैं, वह भी एक ही दिन में पंजीकृत हुई हैं, जबकि ट्रस्टों के जरिए खरबों रुपए की शासकीय भूमि पर कब्जा कर सिंधिया परिवार द्वारा अर सिंधिया ने खिसका दी है कांग्रेस की जमीन: विष्णुदत्त शर्मा ग्वालियर। कांग्रेस जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है, उनके पास कुछ बचा ही नहीं है। अब झूठ बोलने का ही काम बचा है, क्योंकि सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उनकी जमीन खिसका दी है। यह बात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा सप्ताह के चलते भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कही। गुरूवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि ग्वालियर अंचल की जनता यह जानती है कि कांग्रेस ने हमारे साथ छल व धोखा किया है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर चंबल क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस की सरकार बनाई, लेकिन कमलनाथ सरकार ने इस क्षेत्र में एक भी पैसा विकास कार्य में नहीं लगाया। मुख्यमंत्री के रूप में कमलनाथ का सारा विकास सिर्फ छिंदवाड़ा के लिए था। कभी ग्वालियर चंबल की चिंता नहीं की। उन्होंने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जितनी ताकत से अभी देश की सेवा कर रहे हैं, उससे भी ज्यादा सक्षमता से देश की सेवा करते रहें। इसलिए पार्टी ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाकर स्वच्छता कार्यक्रम, पौधारोपण कार्यक्रम, ब्लड डोनेशन, फल वितरण किए जा रहे हैं। मौके पर संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर, जयप्रकाश राजौरिया युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह चौहान, हरीश यादव व निर्दोष शर्मा मौजूद थे।बों रुपए का कारोबार किया गया है। पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री पीसी शर्मा व कांग्रेस के जिला प्रवक्ता धर्मेंद्र शर्मा भी उपस्थित रहे