कमल नाथ पहुंचे बगुलादेवी मंदिर, तो दिग्विजय सिंह पीतांबरा पीठ

कमल नाथ पहुंचे बगुलादेवी मंदिर, तो दिग्विजय सिंह पीतांबरा पीठ

भोपाल। मप्र की 27 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 15 प्रत्याशियों की घोषणा के बाद कांग्रेस ने शनिवार को प्रचार युद्ध का बिगुल फूंक दिया। इसे संयोग कहें या पूर्वनियोजित कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने जहां नलखेड़ा पहुंचकर बगुलामुखी देवी की अराधना की। उनके साथ राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह के पुत्र व पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस वर्किंग कमेटी में आमंत्रित सदस्य बनने के बाद दिग्विजय सिंह सपत्निक दतिया स्थित पीताबंरा पीठ देवी के दर्शन- पूजन के लिए पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नलखेड़ में बगुलादेवी के दर्शन और पूजा-अर्चना करने के बाद चुनाव प्रचार की शुरूआत आगरजिले से की। उन्होंने आगर विधानसभा के बड़ौद से एक आम सभा को संबोधित कर उपचुनाव प्रचार का बिगुल फूंका। जन सैलाब के बीच पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी विपिन वानखेड़े के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए नाथ ने भाजपा सरकार को जमकर कोसा और संविधान की हत्या करने वाली सरकार बताया। दर्शन करने के बाद बड़ोद पहुंचे और ग्राम लोधाखेड़ी में नष्ट सोयाबीन की फसल का जायजा लिया। फरोख्त करके सरकार बनाने का आरोप लगाया है। कमल नाथ ने मीडिया से चर्चा की। उनके साथ जयवर्धन मौजूद थे।

सांवेर में आज सभा : कमल नाथ रविवार को सांवेर में पार्टी प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू के समर्थन में चुनावी सभा लेंगे। इस दौरान पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे। शाम को भोपाल लौटेंगे।