राष्ट्रीय मानव संग्रहालय और मध्यप्रदेश सामान्य वन मंडल द्वारा मैराथन दौड़ का किया गया आयोजन

राष्ट्रीय मानव संग्रहालय और मध्यप्रदेश सामान्य वन मंडल द्वारा मैराथन दौड़ का किया गया आयोजन

राष्ट्रीय मानव संग्रहालय और मध्यप्रदेश सामान्य वन मंडल द्वारा मैराथन दौड़ का किया गया आयोजन

वन्य प्राणियों और वनों के संरक्षण के लिए 525 प्रतिभागियों ने लगाई दौड़ अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर वन्य प्राणियों और वन के प्रति संरक्षण के लिए शनिवार सुबह मैराथन दौड़ हुई। इस मौके पर 525, प्रतिभागियों ने दौड़ में भाग लिया। रन फॉर टाइगर मैराथन दौड़ सुबह सात बजे वन विहार के भदभदा रोड स्थित द्वार क्रमांक 2 से शुरू हुई। जो भदभदा चौराहा, डिपो चौराहा, स्मार्ट सिटी तिराहा होते हुए विभिन्न मार्गों से वन विहार के प्रवेश द्वार क्रमांक एक पर संपन्न हुई। यह कार्यक्रम में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय और मप्र वन विभाग सामान्य वन मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था। एसडीओ फॉरेस्ट आरएस भदौरिया ने बताया कि बाघ है तो वन है, वन है तो हम हैं, इस स्लोगन के साथ सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किये गए। महिला कैटेगरी में प्रथम निशा, द्वितीय मनीषा, तृतीय वर्षा को पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरुष कैटेगरी में प्रथम अंकित कुमार, द्वितीय अमरदीप पाल, तृतीय कार्तिक कुमार आए। कार्यक्रम में प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी आसिम श्रीवास्तव, क्यूरेटर डॉ. सूर्य कुमार पाण्डेय, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, सत्यानन्द, एवं शुभ रंजन सेन, डीएफओ पद्मप्रिया बालाकृष्णन उपस्थित थे।