जापान में 7.6 तीव्रता का भूकंप, सड़कों में दरारें

जापान में 7.6 तीव्रता का भूकंप, सड़कों में दरारें

टोक्यो। जापान के मुख्य द्वीप होन्शू के पचिमी तट पर सोमवार को आए भूकंप में कम से कम 2 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी जापानी मीडिया ने दी। इशिकावा प्रांत के नोटो प्रायद्वीप में अंतरराष्ट्रीय समयानुसार शाम 7 बजे के तुरंत बाद 5.7 से 7.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे इमारतें ढह गर्इं और भूकंप के बाद कई झटके महसूस किए गए। क्योडो समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, इशिकावा प्रांत में 2 लोग मृत पाए गए और 7 अन्य घायल हो गए। पड़ोसीटोयामा प्रान्त में 15 लोग, फुकुई प्रान्त में 55, निगाता प्रान्त में 2 और गिफू प्रान्त में एक व्यक्ति घायल हो गया। भूकंप के झटके होन्शू के पूर्वी तट पर टोक्यो तक महसूस किए गए।

प्रभावित क्षेत्रों के निवासी खतरे वाली जगह को तुरंत खाली कर दें। साथ ही भूकंप क्षेत्र के निवासियों को संभावित आगे के भूकंपों के लिए भी तैयार रहना चाहिए। - फुमियो किशिदा, प्रधानमंत्री, जापान