शीतलहर की ठिठुरन, सात डिग्री तक गिरा पारा

शीतलहर की ठिठुरन, सात डिग्री तक गिरा पारा

इंदौर। शुक्रवार भी सुबह बादलों की ओट में सूरज छिपा रहा। शीतलहर के चलते दिनभर कंपकंपा देने वाली ठंड से जनजीवन अस्त- व्यस्त रहा। इंदौर में पहली बार इस सीजन में तापमान 7 डिग्री आया है। बता दें कि सुबह दृश्यता 600 मीटर से कम रही, वहीं सुबह 5:30 बजे घने कोहरे के कारण तापमान 16 डिग्री सेल्यिसस रहा, वहीं शाम 5.30 बजे तक अधिकतकम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। शहर में पिछले चार दिनों से चल रही उत्तरी और उत्तरी-पूर्वी हवा के कारण शहरवासियों को ठिठुरन का अहसास हो रहा है।

शहर में लगातार तीसरे दिन अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली और पारा 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं रात में उमस बढ़ गई है, जिसके चलते तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार की रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। गौरतलब है कि रविवार से लगातार तीन दिन तक शहर में न्यूनतम तापमान इस सीजन के सबसे कम तापमान के स्तर पर बना हुआ है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार दिन के तापमान में भी गिरावट होगी। पिछले 24 घंटे में शहर में उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हवा अधिकतम 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। बुधवार को शहर में दिखा कोहरा सुबह दृश्यता 200 मीटर तक रहा। भोपाल मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आया है। इस कारण कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। बादल छाए रहने से दिन का तापमान गिर सकता है, लेकिन रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।