सिंधिया, दिग्विजय और सुमेर आज लेंगे राज्यसभा की शपथ

सिंधिया, दिग्विजय और सुमेर आज लेंगे राज्यसभा की शपथ

नई दिल्ली। कांग्रेस से भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस के दिग्विजय सिंह, भाजपा के सुमेर सिंह सोलंकी समेत 61 नेता बुधवार को राज्यसभा की सदस्यता की शपथ लेंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष शिबू सोरेन द्रमुक के तिरुचि शिवा और झारखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख दीपक प्रकाश भी आज ही शपथ लेंगे। 61 में से 43 सदस्य पहली बार सदन में पहुंचे हैं। दिग्विजय समेत 12 नेता ऐसे हैं जो दोबारा निर्वाचित हुए हैं। पिछले माह की 19 तारीख को 20 राज्यों में इन सीटों पर चुनाव हुए थे। अब सदन में भाजपा की संख्या 86 और एनडीए का आंकड़ा 113 हो गया है।