बीते साल से 4.30 करोड़ से पिछड़ा संपत्तिकर, जलकर ने छुआ 24 करोड़ का आंकड़ा

बीते साल से 4.30 करोड़ से पिछड़ा संपत्तिकर, जलकर ने छुआ 24 करोड़ का आंकड़ा

ग्वालियर। वित्तीय वर्ष 2023-24 के आखिरी दिन नगर निगम संपत्तिकर वसूली लगभग 4.30 करोड़ पीछे सिमटा दिखा। क्योंकि बीते वित्तीय वर्ष 2022-23 में 97.40 करोड़ की राशि मिली थी। वहीं जलकर वसूली 24 करोड़ के पार जाने से बीते वर्ष के लक्ष्य 24.18 करोड़ को छूने में सफलता पाते हुए दिखा। हालांकि जलकर वसूली का टारगेट 30 करोड़ पाने के लिए अतिरिक्त 8 दिन बढ़ाए गए हैं।

बीते वित्तीय वर्ष 2022-23 में निगम संपत्तिकर विभाग को अपने द्वारा की जाने वाली पहली बार वसूली रिकार्ड स्तर तक पहुंचने पर 97.40 करोड़ मिले थे, जो वित्तीय वर्ष 2021-22 की अधिकतम वसूली 81.26 करोड़ से लगभग 16.34 करोड़ रुपए ज्यादा थे और चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में अभी तक निगम संपत्तिकर विभाग द्वारा 1.30 लाख आईडी से वसूली कर लगभग 93.10 करोड़ की राशि प्राप्त कर चुका है, जिसमें 8 करोड़ से ज्यादा गार्बेज शुल्क भी शामिल है। हालांकि यह बीते वर्ष में मिली कुल 1.23 लाख आईडी से 07 हजार आईडी ज्यादा होकर 4.30 करोड़ संपत्तिकर राशि वसूली से पीछे रहे हैं। हालांकि 31 मार्च के दिन निगम संपत्तिकर अमले ने लगभग 03 करोड़ रुपए की वसूली की है।

15वें वित्त के लिए चाहिए थी 112 करोड़ की राशि

15वें वित्त आयोग द्वारा शहरी विकास व कार्यों के लिए ग्वालियर को लगातार संपत्तिकर वसूली बढ़ाने के चलते 50 करोड़ रुपए की ग्रांट दी जा रही है, लेकिन वसूली राशि में 15वें वित्त आयोग की राशि प्राप्ति वाले आंकड़े 112 करोड़ से निगम 18.90 करोड़ पीछे है, इसके चलते ग्रांट राशि का नुकसान होना तय है। हालांकि अधिकारियों ने वसूली के लिए पूरे अमले को झोंक दिया था।

टैक्स में 10 प्रतिशत की होगी वृद्धि

निगम संपत्तिकर विभाग के जानकारों की मानें तो वित्तीय वर्ष बदलते ही टैक्स की राशि में लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि होगी। वहीं जलकर वसूली के लिए 8 दिन की समय सीमा बढ़ दी गई है।