भारत के बाद 19 जनवरी को चांद पर लैंड होगा जापान का अंतरिक्ष यान

भारत के बाद 19 जनवरी को चांद पर लैंड होगा जापान का अंतरिक्ष यान

टोक्यो।  चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान- 3 की सफल लैंडिंग के बाद दुनिया भर में भारत की सराहना हुई है। इसी कड़ी में जापान का रछकट यानी स्मार्ट लैंडर फॉर इन्वेस्टिगेटिंग मून मिशन 25 दिसंबर को चांद की कक्षा में पहुंच गया है। जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी का दावा है कि अपनी यात्रा के बाद 19 जनवरी 2024 में यह चांद की सतह पर सॉμट लैंडिंग करेगा। यानी चांद की सतह पर उतरेगा। 

6.40 घंटे में चंद्रमा का एक चक्कर लगा रहा :

जापानी वैज्ञानिकों के मुताबिक स्मार्ट लैंडर अपने वर्तमान पथ के हिसाब से लगभग 6 घंटे 40 मिनट में यह चंद्रमा का एक चक्कर पूरा कर रहा है। अगले कुछ हμतों में यह लैंडर धीरे- धीरे कक्षा के अंदर जाएगा। स्लिम एक हल्का लैंडर है, जो 100 मीटर तक फैले लैंडिंग क्षेत्र में उतरने का प्रयास करेगा।