राहुल पर वार: देश से लेकर शहर में तकरार

राहुल पर वार: देश से लेकर शहर में तकरार

जबलपुर। संसद से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने के निर्णय पर देश से लेकर शहर तक विरोध के स्वर उठे। राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा ने इसे बदले की प्रवृत्ति निरूपित किया तो शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष व महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू व युवक कांग्रेस अध्यक्ष जतिन राज के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका।

राज्यसभा सांसद श्री तन्खा ने पीपुल्स समाचार पत्र से दूरभाष पर दिल्ली से चर्चा करते हुए कहा कि विगत कुछ समय से भाजपा छोटी-छोटी शिकायतों पर विपक्ष के साथ जो खेल खेल रही है इस खेल का कोई अंत नहीं है। इससे राजनीति में कटुता बढ़ती जाएगी। इस संबंध में सभी राजनीतिक दलों को साथ बैठकर इसका निदान सोचना होगा। कांग्रेस इस संबंध में कोर्ट में अपील करेगी।

सदस्यता रद्द करना सरकार की तानाशाही: महापौर

कार्यक्रम में उपस्थित महापौर नगर अध्यक्ष श्री अन्नु ने कहा कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करना भाजपा सरकार की तानाशाही को साफ तौर पर दशार्ता है, राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराई हुई भाजपा सरकार ने आनन-फानन में संसद सदस्यता रद्द करने का फैसला ले तो लिया है लेकिन इसका दुष्परिणाम देशभर में देखने को मिलेगा अगर मोदी सरकार इस निर्णय को वापस नहीं लेती तो संपूर्ण देश में युवक कांग्रेस और व्यापक तरीके से आंदोलित रहेगी।

घबराई सरकार: जतिन

युवक कांग्रेस नेता श्री राज ने कहा कि देश के जनप्रिय नेता राहुल गांधी ने जिस कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की और उस यात्रा में देश के हर वर्ग हर समुदाय का समर्थन राहुल गांधी को मिला उससे पहले ही भाजपा सरकार घबराई हुई थी, यात्रा के दौरान भी हर संभव प्रयास करिए इस यात्रा को रोकने का प्रयत्न किया गया,राहुल गांधी की सुरक्षा के साथ भी इस यात्रा में खिलवाड़ किया गया है। बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश करके न्यायालय के समक्ष रखा गया और राहुल गांधी के ऊपर 2 साल की सजा सुनाई गई अगर वह बयान सत्य था तो तुरंत ही जमानत किस आधार पर भी दी गई और इसी का फायदा उठाकर आज संसद में राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर दी।

पुलिस से हुई झूमाझटकी

युवक कांग्रेस द्वारा तीन पत्ती चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यकतार्ओं के साथ झूमा झपटी एवं पुतले के ऊपर पानी डालने का भरसक प्रयास किया गया परंतु जुझारू युवा कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और आगे भी आंदोलनरत रहने की चेतावनी दी।

ये रहे मौजूद- कार्यक्रम के दौरान मुकेश श्रीवास्तव सक्षम गुलाटी, अमन अरबी नितिन सिंह नीलेश जैन शिवम यादव अभिषेक तिवारी अन्नू पटेल सिद्धांत जैन जय ठाकुर आदि मौजूद रहे।